अररिया, फरवरी 14 -- अररिया। एक संवाददाता दयानंद सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में इमरान इलेवन फारबिसगंज ने नूर इलेवन भागवतपुर सुपौल को 33 रनों से पराजित किया। इसके साथ ही इमरान इलेवन फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब 16 फरवरी को हाई स्कूल खेल मैदान भोजपुर में इमरान इलेवन फारबिसगंज का मुकाबला केएमसीसी अररिया के बीच होगी। सेमीफाइनल मैच में नूर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इमरान इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 223 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से रौनीत सिंह ने 21 गेंदों में 57 रन और रोहित पंडित ने 19 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नूर इलेवन भागवतपुर, सुपौल की टीम 190 रनों पर सिमट...