नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में अंडर-19 एशिया कप फाइनल खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने एक बार फिर शानदार प्रतिभा की झलक दिखाते हुए शतक जड़ दिया, जिससे पाकिस्तान ने रविवार को 50 ओवर के पुरुष अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की पारी के दौरान एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी दुबई पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले पर सबकी नजरें हैं। हालांकि मैच के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह को भी सब देख रहे है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अध्यक्ष...