बरेली, फरवरी 22 -- बरेली। इंवर्टिस खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। बास्केटबॉल का फाइनल वाइपर्ज और स्ट्रीट बॉलर्स के बीच हुआ, इसमें वाइपर्ज ने जीत दर्ज की। कबड्डी में पैंथर्स और पाइरेट्स के बीच हुए मुकाबले में पाइरेट्स की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल का फाइनल बिग डॉग्स और मांटर्स के बीच खेला गया, इसमें मांटर्स ने खिताब जीता। इंवर्टिस प्रीमियर लीग का फाइनल स्ट्राइकर्स और डॉमिनेटर के बीच हुआ, इसमें स्ट्राइकर्स ने 39 रनों से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...