गिरडीह, अप्रैल 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखण्ड के माल्डा पाण्डेयडीह खेल मैदान में पिछले दस दिनों से चल रहे माल्डा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेला गया फाइनल मुकाबला राणा बाइक सर्विस सेंटर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पांडेयडीह के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में राणा बाइक सर्विस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब में उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 84 रन पर आल आउट हो गई और राणा बाइक की टीम चैंपियन बन गई। विजेता टीम को 40 हजार नकद व बड़ा कप एवं उपविजेता टीम को 20 हजार व कप दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में राणा बाइक सर्विस के कप्तान पप्पू विश्वकर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बढियां खेल दिखाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.