बेगुसराय, मार्च 23 -- बीहट,निज संवाददाता। बिहार दिवस पर बीहट स्टूडेन्ट क्लब के द्वारा जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शनिवार की देर शाम बीहट स्टूडेन्ट क्लब ने रचियाही को 62-32 अंकों के अंतर से पराजित किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में रचियाही ने बीहट स्टूडेन्ट क्लब बी टीम को 29-31 तथा बीहट स्टूडेन्ट क्लब ने सिमरिया को 29-8 अंकों के अंतर से पराजित किया। क्लब के महासचिव नवल किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, बीहट नप के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, राजीव कुमार, रामाधार सिंह आदि ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। मैच में निर्णायक अंजलि भारती, शिवम कुमार और मुरारी कुमार थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.