गढ़वा, फरवरी 8 -- केतार, प्रतिनिधि। परसोडीह हाई स्कूल ग्राउंड में खेले जा रहे शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 का फाइनल मुकाबला खेले जाने के साथ ही समापन हो गया है। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भवनाथपुर ने केतार को पांच रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबला में भवनाथपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भवनाथपुर की टीम ने 16.2 ओवर में 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भवनाथपुर की ओर से मनोज ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 103 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान अर्पित ने 11 गेंद में 26 रनों की पारी खेली। 230 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केतार टीम की टीम 19.1 ओवर में 225 रन बना सकी। केतार की ओर से डब्लू ने 50 गेंद में 139 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। दूसरे छोर के बल्लेब...