चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित नथमल सिंघानिया जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल में आज सिंहभूम चैलेंजर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को 48 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के फाईनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। फैजान सोहैल अंसारी ने चार चौके तथा दो छक्के की सहायता से सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में शिवम लाल विश्वकर्मा ने 38, विप्लव मंडल ने 29, कप्तान कृपा सिंधु चंदन ने 28 तथा देवजीत डे ने 18 रनों का योगदान दिया। सिंहभूम फाईटर्स की ओर से समरेश महतो तथा त्रिनाथ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.