बांदा, जुलाई 18 -- बांदा। संवाददाता फांसी से तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने करंट लगाकर हत्या किए जाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। चिल्ला थानाक्षेत्र के महेंदु गांव निवासी विपिन कुमार पेंटर है। बुधवार दोपहर एक बजे सब्जी लेने के लिए बाजार चला गया। सात वर्षीय बेटा स्कूल में था। घर पर तीन माह की गर्भवती 30 वर्षीय पत्नी अर्चना थी। दोपहर करीब एक बजे आशा बहू ने अर्चना को फोन किया। कई बार रिंग जाने के बाद भी जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो पड़ोस की एक महिला को फोन किया। पड़ोस की महिला आवाज लगाते हुए घर के अंदर गई। अंदर अर्चना फंदे से लटकी मिली। यह देख वह चीख हुए बाहर को भागी। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। जानकारी पर पति बाजार से लौटा। वहीं, सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। जांच-पड...