मैनपुरी, अगस्त 6 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अहिमलपुर में 24 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय युवती के परिवारीजन घर पर नहीं थे। जानकारी पाकर परिजन घर पहुंचे तो शव देखते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को परेशान करने और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। सुबह आठ बजे शव उतारा गया और छह घंटे शव नहीं उठने दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तब परिजनों ने शव पुलिस के हवाले किया। वीडियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई पुलिस कर रही है। घटना बुधवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय एक युवती अपने घर पर थी। उसकी मां बेटी की ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने कन्नौज गई थी। रात में किसी समय गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.