मैनपुरी, जून 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नीबरी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शोक जताने पहुंचे प्रधान और मायके पक्ष के लोगों के बीच विवाद भी हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नीबरी में गुरुवार को 23 वर्षीय सरिता पत्नी उपेंद्र सिंह का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला तो कोहराम मच गया। विवाहिता की मौत की खबर मिली तो मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची घिरोर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...