अमरोहा, फरवरी 20 -- युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजन घरेलू कलह में सुसाइड की आशंका जता रहे हैं। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। बुधवार शाम 20 वर्षीय युवक अपने कमरे में चला गया। काफी देर बात भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर घुसे। देखा तो छत पर लगे पंखे में बंधी रस्सी से उसका शव लटक रहा था। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस को सूचना दिए बिना शव को नीचे उतार कर आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। माना जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते युवक ने सुसाइड किया है। बुधवार दोपहर युवक की परिजनों से कहासुनी हुई थी। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.