मुरादाबाद, फरवरी 7 -- टांडा के गांव लाडपुर बीबी में विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने पति,सास,ससुर,देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को विवाहिता का शव गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी यासीन की पुत्री खुशबू का निकाह एक साल पहले जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव लाडपुर बीवी निवासी फईम पुत्र शमशाद के साथ हुआ था। गुरूवार की रात में 8:00 बजे विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों को सूचना मिली तो वह देर रात मौके पर पहुंच गए। विवाहिता खुशबू के पिता यासीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपए और बोलेरो कार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.