नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता फांसी घर मामले पर आगामी शीतकालीन सत्र में विधानसभा सदन में चर्चा होने की संभावना है। बहुत संभावना है कि इस विषय पर पक्ष और विपक्ष में टकराव होगा। दिल्ली विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में 9 अगस्त 2022 को उद्घाटित किए गए 'फांसी घर' नामक संरचना की प्रामाणिकता से संबंधित विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। यह विषय पूर्व में विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच के अधीन रहा था, जिसके उपरांत इसे सदन में प्रस्तुत किए जाने की उपयुक्त संसदीय प्रक्रिया निर्धारित करने हेतु कार्य मंत्रणा समिति के समक्ष रखा गया। सूत्रों के अनुसार समिति ने विचार-विमर्श के पश्चात एक प्रस्ताव को स्वीकार किया, जिसे 5 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित आठवीं विधान सभा के चौथे (शीतकालीन) सत्र के दौरान सदन क...