मेरठ, फरवरी 29 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के प्रेम विहार में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। इसका पता लगते ही घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल भेजा। पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। प्रियंका की शादी दो साल पहले रोहित के साथ हुई थी। गुरुवार देर शाम पांच बजे उसका शव पंखे से फांसी पर लटका मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्रह्मपुरी थाने के इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते विवाहिता ने फांसी लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...