गोपालगंज, जनवरी 30 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बाजार खजुरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने और बाद में शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। हालांकि घटना का कारण नहीं बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी नूर महम्मद की पुत्री सोगरा खातून की शादी वर्ष 2014 में सिधवलिया थाना क्षेत्र के बाजार खजुरिया गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार की सुबह जब महि...