बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव की घटना अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में बुधवार को फांसी के फंदे से झूलता रिटायर्ड सरकारी कर्मी का शव उनके दालान से बरामद किया गया। मृतक 75 वर्षीय रामाश्रय शर्मा हैं। हालांकि, घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस भी अभी इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2012 में वे खनिज विकास पदाधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। तब से अपने गांव में ही रह रहे थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने दालान में फंदे से झूल रहा शव देखा। शोर मचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष लालमुनी दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ल...