मैनपुरी, जनवरी 23 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटोरा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटोरा निवासी 35 वर्षीय रेशमा पत्नी राघवेंद्र सिंह कठेरिया का शव शुक्रवार को तड़के 3 बजे घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतका तीन बच्चों की मां थी। उसने फांसी क्यों लगाई या घटना की कोई और वजह है, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना पाकर फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सकबाई निवासी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गई। मृतका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.