एटा, दिसम्बर 8 -- फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना बागवाला के गांव भगवंतपुर निवासी विनय की शादी तीन साल पहले चांदनी (27) पुत्री प्रेम सिंह निवासी नगला दलपत थाना भोगांव मैनपुरी के साथ हुई थी। विनय मलावन स्थित प्लांट में गाड़ी चलाते हैं। मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की खातिर बेटी को परेशान करते थे। कुछ दिन पहले विवाहिता मायके आ गई थी। शनिवार को भाई कुरावली छोड़ गए थे रविवार को विवाहिता ससुराल आ गई थी। मृतका चांदनी के भाई बंटू का आरोप...