मैनपुरी, सितम्बर 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर धर्म में 17 वर्षीय 12 वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मंगलवार की देर शाम परिजनों ने शव देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने गांव जाकर जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर धर्म निवासी 17 वर्षीय सपना पुत्री राम सुधाकर अमर शहीद इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। मंगलवार की शाम घर के कमरे में चौखट के सहारे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मृतका की मां खेतों पर गई थी। उसके पिता जयपुर में नौकरी करते हैं। मां वापस लौटी तब घटना की जानकारी हुई। पुत्री की मौत की खबर पाकर पिता राम सुधाकर जयपुर से बुधव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.