मैनपुरी, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में किराए के मकान में रह रही विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत होने के बाद पति तथा अन्य ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर स्थित किराए के मकान में रह रही सुनीता देवी(38) पत्नी धर्मेंद्र कुमार का शव मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुनीता मूल रूप से दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम विघरई की निवासी थी। वर्ष 2016 में सुनीता की शादी शाहजहांपुर जनपद के अल्लापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद वह दो बच्चों की मां बन गई। मंगलवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.