हमीरपुर, जनवरी 31 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में शनिवार शाम हाईस्कूल की छात्रा ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी को फंदे से लटकता देख मां चीख पड़ी। जिसके बाद जमा हुए परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छिरका गांव निवासी गणेशा निषाद की 17 वर्षीय पुत्री रेशमा हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार शाम को उसने अपने घर के कमरे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त मां अंदर आई तो बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर देवर जगना अंदर आया और आनन-फानन में रस्सी काटकर रेशमा को नीचे उतारा और सीएचसी लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जगना ने बताया कि भाई गणेशा के दो पुत्र व एक पुत्री है। भाई सूरत...