धनबाद, फरवरी 22 -- वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर हुई फायरिंग के बाद कुख्यात प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने फायरिंग की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि इकबाल खान टारगेट में था। वह दूसरी बार बच गया। प्रिंस वीडियो में कह रहा है कि उसका एक आदमी पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस फायरिंग में किसी के पकड़ने जाने की पुष्टि नहीं कर रही है। शुक्रवार की रात करीब सवा 11 बजे वासेपुर अली नगर में एसबीआई बैंक के पास दो लड़कों ने बबली पर फायरिंग की थी। गोली उसके पीठ में लगी थी। फिलहाल दुर्गापुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बैंक मोड़ थाना की पुलिस बबली का फर्द बयान लेने के लिए दुर्गापुर में कैंप कर रही है। देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। -- सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.