देवघर, फरवरी 23 -- सारठ,प्रतिनिधि। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा जिला कृषि कार्यालय देवघर के सौजन्य से प्रखंड के आराजोरी एवं मंझलाडीह पंचायत में महिला कृषकों को दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एटीएम गौतम कुमार एवं जिला कृषि कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक ने आराजोरी पंचायत भवन में धरमपुर गांव के महिला किसान एवं मंझलाडीह पंचायत के माथाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में प्रगतिशील महिला कृषकों को फसल सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस बाबत बताया गया कि फसल सुरक्षा की जानकारी के अभाव में किसान अपनी मेहतन के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण कई बार उन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अधिक रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को कम करते जा रहे हैं। साथ ही लोगो...