पटना, अप्रैल 13 -- भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने फसल सहायता अनुदान आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आई आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश के कारण फसलों को क्षति हुई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राज्य में आंधी-तूफान एवं भारी बारिश से तैयार गेहूं, गरमा फसल मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मूंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज आदि बर्बाद हो गया है। आम और लीची का भी भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सभी किसानों को आवेदन का मौका मिलना चाहिए। इसलिए फसल सहायता अनुदान के आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 मई तक की जाए। उन्होंने राज्य सरकार से फसल क्षति मूल्यांकन कराने और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की दर से मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.