कन्नौज, नवम्बर 14 -- तालग्राम, संवाददाता। फसल में जानबूझकर जलभराव करने का विरोध करने पर एक महिला आशा कार्यकर्ता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के गांव छदामीपुरवा की निवासी हंसमुखी ने बताया कि वह आशा कार्यकत्री हैं। उनके 12 बीघा खेत में धान की फसल खड़ी है। मस्तियापुर गांव के एक व्यक्ति ने सबमर्सिबल चलाकर खेत में पानी भर दिया। जिससे धान की फसल खराब हो गई। हंसमुखी के अनुसार, जलभराव के कारण आगामी गेहूं की बोआई भी नहीं हो पाएगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.