सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसका में गेहूं की फसल में खाद डालते समय खेत में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसका निवासी सुरेशपाल पुत्र महीपाल सिंह ने बताया कि 27 जनवरी की शाम उनके चाचा नाथीराम पुत्र गुलाब सिंह तथा भाई अमित कुमार पुत्र महीपाल सिंह और सुशील पुत्र जसवीर सिंह खेत में गेहूं की फसल में यूरिया डाल रहे थे। तभी पास के मकानों में रहने वाले शौकिन्द्र उर्फ बिट्टू पुत्र वीरेन्द्र, विकान्त पुत्र अमित, विपिन पुत्र यशपाल, दिग्विजय पुत्र सुशील सहित अन्य लोग लाठी-डंडों, गड़ासी और हथियारों के साथ खेत में घुस आए। आरोप है कि शौकिन्द्र उर्फ बिट्टू के हाथ में देसी कट्टा था और सभी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें अम...