चतरा, सितम्बर 2 -- चतरा संवाददाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 के अंतर्गत चतरा जिले ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। जिले का लक्ष्य 40,656 किसानों के पंजीकरण का था, लेकिन किसानों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहल से यह संख्या बढ़कर 65,715 तक पहुंच गई। लक्ष्य से 25,059 अधिक किसानों का नामांकन हुआ। इस उपलब्धि ने चतरा जिले को पूरे राज्य में विशेष पहचान दिलाई है। साहिबगंज के बाद चतरा लगभग 127.48 प्रतिशत कवरेज के साथ झारखंड में दूसरे स्थान पर रहा। यह सफलता न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है बल्कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और किसानों की जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण भी है। इस सफलता के पीछे किसानों की जागरूकता और प्रशासन की अथक कोशिशें रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए गये थे। चतरा जिले की यह उपलब्धि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.