महोबा, दिसम्बर 6 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए फर्जीवाड़ा को लेकर नटवरलालों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक 18 नटवारलाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजे है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जिले में फसल बीमा के नाम पर नटवरलालों ने जमकर घोटाला किया। वन विभाग सहित नदियों, पहाड़ों और सार्वजनिक स्थल की भूमियों पर क्लेम लेकर घोटाला किया। बीमा कंपनी के अधिकारियों और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से घोटाला हुआ। बाद में जांच में 6 मामलों में 26 नटवरलालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अब तक 18 के खिलाफ केस दर्ज किया है। चरखारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत्युंयज सिंह भदौरिया निवासी ईदगाह रोड लोहिया पुल के पास बाबूलाल चौराहा बांदा को गिरफ्तार किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.