संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर, कस्बों से लेकर गांव तक यह समस्या बनी हुई है। गो आश्रय स्थल भी बेमतलब साबित हो रहे हैं। इससे जनपद के किसान परेशान हैं। अपनी फसल को बचाने के लिए किसान सारे हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन उनकी इस समस्या का स्थायी समाधान मिलता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। दिन-रात खेत की रखवाली उनकी मजबूरी बनती जा रही है। रखवाली के बाद भी पशुओं का झुंड उनके खेतों को बर्बाद कर दे रहा है। हैंसर क्षेत्र के किसान लालचन्द्र ने कहा कि पहले इलाके में नीलगाय से किसान परेशान थे। इनके भय के कारण मटर, अरहर आदि की खेती बंद हो चुकी है। इस समय अधिकतर किसान गेहूं और सरसों की खेती कर रहे हैं। उस पर भी संकट हो गया है। मलौली के किसान लल्ला चतुर्वेदी, सिरसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.