बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। गंगा पार 20 बीघा जमीन पर बोई गेहूं फसल बर्बाद कर मेड तोड़कर अपने खेत में मिलाकर कब्जा करने के मामले में 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि सीओ उझानी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी जबरन उसके खेत पर कब्जा करना चाहते थे, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल, उसहैत थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पथरामई की रहने वाली विद्यावती पत्नी राधेश्याम ने सीओ उझानी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 20 बीघा जमीन गंगा पार स्थित है। इस खेत पर उनकी झोपड़ी है और वह अपने बच्चों के साथ खेत की रखवाली करती हैं। उन्होंने बताया कि इस खेत में बोई गेहूं की फसल को पानी लगाना था। 25 नवंबर को कटरा सहादतगंज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.