अमरोहा, मई 12 -- जमीन पर कब्जा करने के इरादे से खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया गया। आम के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी में किसान डोरी सिंह का परिवार रहता है। हसनपुर तहसील में शामिल गांव तेलीपुरा माफी में उनकी कुछ कृषि भूमि है। जिसमें भूरे सिंह, गंगाराम और हेतराम सिंह सहखातेदार हैं। इसी जमीन के खातों में शामिल कमला देवी ने अपने हिस्से की कुछ जमीन सविंद्र, रविंद्र, चमन और विनोद को बेच दी थी। आरोप है इसके बाद से चारों लोग जबरन डोरी सिंह की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। बीती सात मई की सुबह में डोरी सिंह और उनके सहखातेदारों की गन्ने की फसल और आम के पेड़ों को ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर दिया। मौके पर पहुंचे पीड़ित डोरी सिंह ने जब इसका विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.