बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। छठियारा पंचायत के महेशपुर के सैकड़ों किसान 10 अप्रैल को आयी आंधी-बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से हताश हैं। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। किसान राम उचित सिंह , पवन कुमार , सुनील पासवान , राजेश सिंह, अनिल कुमार, मुकुल सिंह, बालमुकुंद सिंह व अन्य ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण हमलोगों की फसलें तबाह हो गयी हैं। किसानों ने बताया कि फसल की क्षतिपूर्ति के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति का सर्वे करने की जिम्मेदारी कृषि सलाहकार को दी गयी थी। रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय भेजी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.