सीतामढ़ी, दिसम्बर 6 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशु विशेषज्ञ डॉ किंकर कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया। इसमें किसानों को फसल लगाने से पहले मिट्टी जांच कराने एवं मिट्टी के स्थिति की जानकारी लेने के प्रति जागरुक किया गया। किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करते हुए इसके उपयोग की तकनीकी जानकारी दी गयी। डॉ कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में खेती योग्य भूमि की उपजाऊ क्षमता काफी खराब हो गई है। इसका मुख्य कारण लगातार बढ़ रहे रसायनिक खाद, कीटनाशक, फफूंदनाशक का प्रयोग है। इसे कम करने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देना काफी आवश्यक है। पशुपालन से दूध उत्पादन कर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसके गोबर से वर्मिकम्पोस्ट का उत्पादन कर मिट्टी की उर्वराशक्ति को...