संभल, फरवरी 8 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में शनिवार देर रात फसल की रखवाली करने गए युवक पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर निवासी कमल पुत्र हरिश्चंद्र (20वर्ष) शनिवार देर शाम खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान खेत के पास घूम रहे आवारा सांड ने युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद किसान दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल सांड को दौड़ाया। युवक सांड के हमले से बुरी तरह से घायल हो गया। किसानों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युव...