हाथरस, जनवरी 9 -- हाथरस। सर्दी के मौसम में आलू व सरसों आदि फसलों में रोग आने की संभावना होती है। इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी निखिल देव तिवारी ने अवगत कराया कि रमेश चन्द्र वर्मा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा ने मुरसान विकास खण्ड के गाँव विशुनदास, भगतुआ, गारवगढी, नगला हीरा सिंह, माह का नगला आदि में कीट और रोग सर्वेक्षण किया। मौसम में अचानक आये बदलाव को देखते हुये जनपद के सरसों उत्पादक किसानों को सलाह दी गई है कि जिस तरह का मौसम पिछले दो तीन दिन से चल रहा है उसमें सरसो और आलू की फसल पर बीमारियों का प्रकोप होने की सम्भावना बहुत बढ़ गयी है। यदि इस तरह का मौसम कुछ दिनों रहता है तो सरसों की फसल में तना सड़न, अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा, सफेद गेरूई और तुलासिया एवं माहूँ कीट और आलू की फसल में तना सड़न, पिछैती झुलसा के प्रकोप की सम्भावना बहु...