संतकबीरनगर, मार्च 19 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। दिन-ब-दिन तेजी से तापमान बढ़ता जा रहा है। तेज चल रही पछुआ हवाएं किसानों की टेंशन बढ़ा रही हैं। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव फसलों पर पड़ रहा है। गेहूं की उपज 20 प्रतिशत कम होने के आसार हैं। सब्जियों की फसल में भी लागत बढ़ जाएगी। वर्तमान में जिस प्रकार से मौसम का बदलाव हो रहा है वह कहीं से भी किसानों के हित में नहीं है। चैत्र मास आते ही तापमान की तल्खी दिखने लगी है। तापमान भी 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य चल रहा है। सोमवार को हल्की बारिश होने के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई फिर भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान की अधिकता और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से खेतों से नमी बहुत तेजी के साथ गायब हो रही है। गेहूं की फसल पकने की अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.