बिजनौर, जनवरी 9 -- बिना किसी जहरीले रसायन का उपयोग किए अब खेतों में कीटों को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे मिट्टी और फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी। कृषि विभाग जिले के 1100 किसानों को सोलर लाइट टै्रप देगा। यह टै्रप रात में खेत पर अपनी रोशनी में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले उड़ने वाले कीटों जैसे पतंगे, सफेद मक्खी, थ्रिप्स को आकर्षित करके फंसाता है। इसे खेतों पर लगाने से खेतों के किट खत्म होंगे। किसानों को कृषि विभाग 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर लाइट टै्रप देगा। कृषि विभाग जिले में हर ब्लाक में 100 किसानों को अनुदान पर सोलर लाइट टै्रप देगा। इसके इस्तेमाल से रासायनिक कीटनाशकों के बिना ही कीटों की आबादी घटती है और फसलें सुरक्षित रहती है। जिले में अब किसानों को खेतों में कीट नियंत्रण के लिए रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करना होगा। जिससे आम जनमानस ...