पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत मे दो दिनी फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विभाग के आत्मा की ओर से फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में चियांकी के क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार ने फसल सुरक्षा को लेकर किसानों को जागरूक किया। फलों में लगने वाले कीड़ों के बारे में और सब्जी की खेती में लगने वाले कीटों के बारे में विस्तार से बताया। पंचायत की मुखिया के अलावे पंचायत के किसानों ने ट्रेनिंग में भाग लिया। किसान मित्र अर्जुन कुमार सिंह एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने मंच का संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...