लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। फसलों की खरीद में भाजपा के लोगों ने भारी भ्रष्टाचार किया। धान, गेहूं खरीद में सरकारी धन का बंदरबांट हुआ। भाजपा सरकार में योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि इस सरकार में किसानों को खेती के कार्य के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की मक्का और अन्य फसलों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। फूलों की खेती भी सूख रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। खेती किसानी की दशा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। भाजपा के नेता किसानों, नौजवानों को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए नये-नये बहाने गढ़ने में लगे रहते है। इस सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान बनाई जाने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.