मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। दिल्ली से घर लौट रहे फल कारोबारी कैलाश सहनी से हुई लूटपाट की जांच करने रविवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचे। इस दौरान एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार, थानेदार नवलेश कुमार और नगर थानेदार अंजनी कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। सिटी एसपी ने बताया कि फल कारोबारी से लूटपाट करने वाले गिरोह को चिह्नित करने के लिए स्टेशन रोड से लेकर कलमबाग रोड और अघोरिया बाजार से कच्ची पक्की चौक के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...