रुद्रपुर, फरवरी 12 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन फ्रूट्स (एआईसीआरपी-फल) की 13वीं समूह चर्चा का बुधवार को समापन हो गया। इसमें देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान केंद्रों से आए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने फल अनुसंधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत संचालित एआईसीआरपी-फल की समीक्षा बैठक के उपरांत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार नवसारी कृषि विश्वविद्यालय गंदेवी को और द्वितीय पुरस्कार महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कीट विज्ञान विभाग की डॉ. पूनम श्रीवास्तव को 'बेस्ट एक्सपेरिमेंटल इंचार्ज अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता ...