समस्तीपुर, फरवरी 25 -- समस्तीपुर/रोसड़ा, । रमजान के आगमन के साथ ही जिले के बाजारों में फलों की खपत अचानक बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के बाजार समिति, मथुरापुर चौक, मगरदही घाट, रोसड़ा के ब्लॉक रोड, भिरहा रोड और गायत्री मंदिर रोड स्थित फल मंडियों समेत अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों के अनुसार नासिक, कश्मीर, राजस्थान, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल से रोज ट्रकों के जरिए फलों की खेप पहुंच रही है, फिर भी मांग पूरी करना चुनौती बना हुआ है।।थोक व्यापारियों ने बताया कि केला 550 से 600 रुपये प्रति कैरेट बिक रहा है, जबकि बेहतर पैकिंग वाला सेव 1800 से 2500 रुपये तक पहुंच गया है। पपीता 4000 रुपये प्रति क्विंटल, अंगूर 1100 से 1500 रुपये तथा अनार 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। सोमवार को तरबूज का ...