कटिहार, मई 21 -- फलका, एक संवाददाता। मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे फलका थाना क्षेत्र के फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर निसुंदरा पुल समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। घटना में बाइक चालक अमन कुमार (28) केनगर (पूर्णिया) निवासी की मौके पर मौत हो गयी।जबकि बाइक सवार दो युवक पवन (18) एवं छोटू कुमार (25) वर्ष दोनों फलका पकड़िया महादलित टोला निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों जख्मी युवक को उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों जख्मी का इलाज के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुट चुके थे। वहीं पिकअप चालक मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.