गंगापार, दिसम्बर 5 -- शासन द्वारा सचिवों की उपस्थिति ऑनलाइन किये जाने को अव्यावहारिक बताते हुए मांडा ब्लॉक मुख्यालय पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बाँधकर और फर्श पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और सीएम के नाम बीडीओ मांडा को ज्ञापन सौंपा । ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर शासन द्वारा आनलाइन उपस्थिति को अव्यावहारिक बताते हुए चार दिन तक सांकेतिक विरोध के बाद शुक्रवार को मांडा ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हाथ में काली पट्टी बाँध कर और 11 बजे से एक बजे तक फर्श पर बैठकर विरोध किया। संगठन के आह्वान पर एक से चार दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायत अधिकारी हाथ में पट्टी बाँध कर विरोध करते हुए सरकारी काम संपादित किया । पांच दिसम्बर को आनलाइन उपस्थिति का विरोध 11 बजे से एक बज...