खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता चौथम प्रखंड क्षेत्र के फर्रेह सीढ़ी घाट के निकट रविवार को एक प्राइवेट शिक्षक के साथ युवक ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में फर्रेह गांव के रहने वाले बबलू कुमार जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिन पहले उन्होंने कुछ युवकों को गलत संगत होने को लेकर उसे नसीहत दी थी। इससे आक्रोशित युवक ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इधर उन्हें परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार घायल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और उसका समुचित इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.