फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- कमालगंज(फर्रुखाबाद), संवाददाता। खुदागंज रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एटा जिले के एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया रामनगर गांव निवासी 24 वर्षीय रजत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रविवार को वह ट्रेन से फर्रुखाबाद लौट रहे थे। खुदागंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। इस पर वह दूसरी तरफ नीचे उतर गए। तभी कासगंज की ओर से आई एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से रजत की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग उस ओर दौड़ पड़े। घटना से पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रजत खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.