फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), संवाददाता। नगला भवानी सिंह गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक ने रौंगटे खड़े कर दिए। नौ बजे के करीब महिला भैंस को बांधने के लिए ट्यूबवेल जा रही थी। रास्ते में अचानक भैंस बिदक गई और भैंस की जंजीर का कड़ा उसके हाथ में फंस गया। महिला 100 मीटर तक घिसटते चली गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला भवानी सिंह गांव निवासी छविनाथ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर बंधी भैंस को ट्यूबवेल पर बांधने ले जा रही थीं। रास्तें में अचानक भैंस बिदक कर भागने लगी। धन देवी का हाथ भैंस की जंजीर के कड़े में फंस गया। वह करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं। चिल्लाने पर ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। किसी तरह भैंस को घेरकर पकड़ा गया और जंजीर से धन देव को हाथ निक...