फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नवाबगंज नगर में मुख्य बाजार मार्ग समेत अन्य मार्गों पर सड़क के किनारे बने नाले व फुटपाथ के ऊपर दुकानदारों द्वारा टीनशेड, पन्नी, तखत आदि डालकर अतिक्रमण किया गया है। दुकानों पर ग्राहकों के आने पर दुकानों के बाहर मोटरसाइकिल आदि खड़ी होने से मार्गों पर अक्सर जाम की स्थित रहती है। जिसको लेकर नगर पंचायत कर्मियों द्वारा स्पीकर साउंड से प्रचार कराकर दुकानदारों से फुटपाथ को खाली करने की बात कही गई थी। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर लगी टीनशेड, पन्नी, नाले के ऊपर पड़े तखत आदि को हटा लिए थे। पूर्व में अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगी कुछ पन्नी, बोर्ड आदि को बुलडोजर से हटवा कर अतिक्रमण अभियान की खानापूर्ति कर बाहर पड़ी टीनशेड को शीघ्र ही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.