फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। झगड़े में लाठी डंडे चलाए गए इसमें दो लोग घायल हो गए घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है । नगर नवाबगंज के मोहल्ला नया गनीपुर में नगर पंचायत की तरफ से नालियों की सफाई की जा रही है। नया गनीपुर निवासी एक युवक ने अपने घर का पानी गली की नाली में छोड़ दिया। जिसपर पड़ोसी तहसीन ख़ाँ ने पानी छोड़ने का बिरोध किया तो युवक गालीगलौज करने लगा। गालीगलौज का बिरोध करने पर युवक ने तहसीन खां को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। बचाने आये भाई समसुद्दीन को भी मारपीट कर दी। मारपीट में तहसीन खां चोटिल हो गया। थाना पुलिस को तहसीन खां ने दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही जा भरोसा दिया। झगड़े को लेकर एक परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.