फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट के ऋषि आश्रम के महंत राघव चैतन्य महाराज (50) का शव रविवार सुबह आश्रम में ही तख्त के नीचे पड़ा मिला। उनका एक दांत टूटा था और कान से खून भी बह रहा था। परिजनों ने एक महिला और साधु पर हत्या का आरोप लगाया है। मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के कूकामई गांव निवासी राघवेंद्र चतुर्वेदी उर्फ राघव चैतन्य महाराज का पांचालघाट पर आश्रम है। रविवार सुबह वह आश्रम में मृत अवस्था में पाए गए। आश्रम के अन्य साधु-संतों की सूचना पर उनके भाई अनुपम, श्याम किशोर और परिवार के अन्य लोग आ गए। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कादरीगेट थाने के प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने आश्रम में रहने वाले साधु-संतों से जानकारी की। फील्ट यूनिट ने जब जांच शुरू की तो चैतन्य महाराज का एक दांत टूटा पाया गया। कान से खून भी बह र...